Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2018 (2nd shift)

 

 BSEB Biology Question Paper Solution in Hindi 2018


BSEB Second Sitting (द्वितीय पाली ) Question Paper 'Solution in Hindi 2018

bihar board class 10 science (Biology) question paper 2018 pdf

दोस्तों, आपको इस ब्लॉग में बिहार बोर्ड एग्जाम 2018 (द्वितीय पाली ) में  पूछे गए सारे प्रश्न के उत्तर दिए गयें हैं|
Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2018 (2nd shift) image


Section A

वस्तुनिष्ठ प्रश्न


1. निम्नलिखित में से कौन से यंत्र का उपयोग रक्तदाब मापने में किया जाता है?

उतर –  स्फाइग्नो -मैनोमीटर 


2. रक्त का कौन से अवयव घायल स्थान से रक्त स्राव के मार्ग को रक्त का थक्का बनाकर अवरुद्ध करता है?

उतर –  लसिका


3. अवटूग्रंथि को थायरॉक्सिन हार्मोन बनाने के लिए क्या आवश्यक है?

उतर – सोडियम, क्लोरिन, फॉस्फोरस 


4. मस्तिष्क का कौन सा भाग शरीर की स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है?

उतर – अनुमस्तिष्क 


5. पादप हार्मोन 'साइटोकिनिन' सहायक है -

उतर – प्ररोह के अग्रभाग की लंबाई में वृद्धि के लिए, तने के वृद्धि के लिए, पादप का प्रकाश की ओमुड़ने के लिए


6. हाइड्रा में प्रजनन की विधि निम्नलिखित में से कौन है?

उतर –  मुकुलन।


7. पुष्प का कौन सा भाग परागकण बनता है?

उतर – पूंकेसर


8. निम्न में से कौन मानव में मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है?

उतर – शुक्रवाहिका 


9. वंशानुगत नियमों का प्रतिपादन किसने किया?

उतर – ग्रेगर जॉन मेंडल।


10. स्त्रियों में लिंग गुणसूत्र का युग्म होता है -

उतर – XX  


11. मंड परीक्षण के लिए हरी पत्ती पर आयोडिन डालने से पहले पत्ती को अल्कोहल में उबाल जाता है-

उतर – मंड को घोलने के लिए, क्लोरोफिल को घोलने के लिए, पत्ती को मुलायम करने के लिए ।


12. स्लाइड को सर्वप्रथम कंपाउंड मैक्रोस्कॉप से देखा जाता है-

उतर – 10x पर


13. दो तंत्रिका कोशिका कमध्य खाली स्थान को कहते हैं?

उतर –  सिनेप्स


14. निम्न में कौन आहार श्रृंखला का निर्माण करता है?

उतर – घास, बकरी तथा मानव


Section B

लघु उत्तरीय प्रश्न 


1. पुष्प की अनुदैधर्यकाट का नामांकित चित्र बनाएं।

उतर – पुष्प की अनुदैधर्यकाट का नामांकित का चित्र खुद से  भारती भवन का पुस्तक देखर बनाएं 


2. तंत्रिका उत्तक कैसे क्रिया करता है?

उतर – तांत्रिक उत्तक अपनी प्रतिवर्ती क्रिया, ऐच्छिक एवम् अनैच्छीक क्रिया द्वारा कुछ हार्मोन की सहायता से नियंत्रण एवम् समन्वय का कार्य करती है। इसी अमुक्रिया को संदेश के रूप में संचारित कर मस्तिष्क तक सूचना विद्युत आवेग द्वारा करता है।


3. प्रकाश-संश्लेषण क्या है? इसे रसायनिक समीकरण में व्यक्त करें ।

उतर – पेड़ - पौधों द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड, जल एवम् पर्णहरित के माध्यम से सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ग्लूकोज का संश्लेषण करना प्रकाश-संश्लेषण कहलाता है।

प्रकाश-संश्लेषण को एक सम्पूर्ण रासायनिक समीकरण के रूप में इस व्यक्त किया जाता है -


4. जीवाश्म क्या है? जैव विकास प्रक्रम के विषय में ये क्या कहलाता है?

उतर – विलुप्त जीवों के अवशेष चिह्न जो पृथ्वी के चट्टानों में पाए जाते हैं, जीवाश्म कहलाते हैं। जीवाश्मों के अध्ययन से जैव विकास के प्रमाण मिलते हैं। उदहारण के तौर पर, ओर्कियोपटेरिक्स एक ऐसा जीवाश्म है, जिसमें रिप्टेलिया तथा एवीज दोनों के गुण पाए जाते हैं। इसके अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है कि रिप्टेलिया तथा एविज का विकास एक ही पूर्वज से हुआ है।


19. पारितंत्र में अपमार्जक की क्या भूमिका है?

उतर – किसी प्राकृतिक पारितंत्र में जीवाणु और कवक जैसे सूक्ष्मजीव मृत जैव अवशेषों का अपघटन करते हैं। ये सूक्ष्मजीव अपमर्जक हैं, क्योंकि ये जटिल कार्बिनिक पदार्थो को सरल अकार्बोनिक पदर्थों में बदल देते हैं, जो मिट्टी में मिलकर पौधों के द्वारा पुनः उपयोग में आते हैं। इनके द्वारा प्रदूषण नियंत्रण होता है।


20. पर्यावरण मित्र बनने के आप अपनी आदतों में कौन कौन परिवर्तन ला सकते हैं?

उतर – पर्यावरण की सुरक्षा ही पर्यावरण मित्र बनना है। मूलतः वनों की सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा है। वन मनुष्य के मूल आवश्यकताओं की पूर्ति करता है। इसमें वन्यजीव सुरक्षित रहते हैं जो पर्यावरण को संतुलित रखने में सहायक है। जल - चक्र का पूर्ण होना , वायुमंडल में CO2 और O2 का संतुलन वनों पर ही निर्भर करता है। अतः वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना चाहिए। पर्यावरण मित्र बनने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, अनुपयोग वस्तुओं का पुनः उपयोग एवम्  वस्तुओं के पुनर्चलन की आदत डालनी चाहिए। ऊर्जा के उपयोग के लिय गैर परम्परागत स्रोतों का उपयोग भी पर्यावरण मित्र बनना ही है।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


1. मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र खींचे एवम् भोजन पाचन पक्रिया का वर्णन करें।

उत्तर_ मनुष्य में पाचन क्रिया मुखगुह से प्रारंभ होती है तथा छोटी आंत से समाप्त होती है। मुंह में दांत तथा जीभ की मदद से भोजन पीसकर महीन हो जाता है। यहां लार ग्रंथियों से लार निकलकर भोजन में मिलता रहता है। लार में उपस्थित टायलिन एंजाइम भोजन के स्टार्च को माल्टोस में बदल देता है। इसके बाद भोजन ग्रासनली से होता हुआ आमाशय में आ जाता है। आमाशय की भीतरी सतह पर जठर ग्रंथियों से जठर रस का स्राव होता है। इस स्राव में मुख्यत तीन प्रकार के पदार्थ पाए जाते हैं - हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, पेप्सिन तथा रेनिन। हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एंजाइम की क्रिया को तीव्र करने तथा भोजन के साथ आनेवाले वैक्टेरिया को नष्ट करने में सहायक होता है। पेप्सीन भोजन के प्रोटीन को खंडित कर पेप्टोन में बदल देता है। रेनिन दूध को फाड़ने का काम करता है। आमाशय में प्रोटीन के आलावा वसा का भी पाचन प्रारंभ होता है।  यहां वसा का आंशिक पाचन गैस्ट्रिक लाइपेज नामक एंजाइम से होता है। आमाशय में भोजन का स्वरूप गाढ़े लेई की तरह हो जाता है, जिसे काईम कहते है। इसके तीन भाग होते हैं - ग्रहणी, जेजुनम तथा इलियम।

ग्रहणी में भोजन के साथ पित्त, अग्न्याशयी रस तथा इंसुलिन आकार मिलते है। ये सभी, भोजन के पाचन क्रिया में मदद करते हैं। अग्न्याशयी रस में उपस्थित एमाइलेज एंजाइम स्टार्च को माल्टोस में, लाईपेज एंजाइम वसा को अम्ल एवम् ग्लीसोरोल में तथा ट्रिप्सन एंजाइम प्रोटीन को एमिनो अम्ल में परिणत होता है। अपचा भोजन इलियम से बड़ी आंत में आता है। यहां अपचे भोजन के अतिरिक्त जल का अवशोषण होता है तथा अंत में अपचा भोजन मल के रूप में अस्थायी तौर पर रेक्टम में संचित रहता है जो समय समय पर मलद्वार के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है।

मानव पाचन तंत्र का नामांकित  का चित्र खुद से  भारती भवन का पुस्तक देखकर बनाएं 

2. एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की संरचना का चित्र बनाइए तथा इसके कार्यों का वर्णन करें।

उतर – तंत्रिका तंत्र की रचनात्मक और कार्यात्मक इकाई को तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन कहते हैं। तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन तीन प्रकार की होती है इसके कार्य निम्नलिखित है - 

(i) संवेदी तंत्रिका कोशिका - शरीर के विभिन्न भागों से यह संवेदनाओं की ओर ले जाती है।

(ii) प्रेरक तांत्रिक कोशिका - यह मस्तिष्क से आदेशों को पेशियों तक पहुंचती है।

(iii) बहुध्रुवी तंत्रिका कोशिका - यह संवेदनाओं को मस्तिष्क की तरफ और मस्तिष्क से पेशियों की और ले जाने का कार्य करती है।

 न्यूरॉन का नामांकित  का चित्र खुद से  भारती भवन का पुस्तक देखकर बनाएं 

 

 








  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ