Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2016 (2nd shift)

 BSEB Biology Question Paper Solution in Hindi 2016


BSEB Second Sitting (द्वितीय पाली ) Question Paper 'Solution in Hindi 2016

bihar board class 10 science (Biology) question paper 2016 pdf

दोस्तों, आपको इस ब्लॉग में बिहार बोर्ड एग्जाम 2016 (द्वितीय पाली ) में  पूछे गए सारे प्रश्न के उत्तर दिए गयें हैं|
Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2016 (2nd shift) image



Group A

1. वन संरक्षण के एक सुझाव बताएं।

उतर –  वन संरक्षण हेतु वन को कटने से बचाना एवम् नए पौधे का रोपण करना।


2. पौधे हरे क्यों होते हैं?

उतर – पौधों में क्लोरोफिल पाया जाता है जो हरे वर्ण का होता है जिसके कारण पौधों का रंग हरा होता है।


3. परागण से आप क्या समझते हैं?

उतर – परागकणों के परागकोष से निकल कर उसी पुष्प या जाति के दूसरे पुष्पों के वर्तिकाग्र तक पहुंचने की क्रिया को परागण कहा जाता है। परागकण दो प्रकार से होते हैं। - स्व-परागकण एवम् पर परागकण।


4. मछली किस अंग के द्वारा श्वसन करती है? 

उतर – मछली अपने गील के द्वारा श्वसन करते हैं।


5. पौधों में जल परिवहन किस उत्तक द्वारा होता है?

उतर – जाईलम उत्तक।


6. आमाशय में पाचक रस क्या भूमिका है?

उतर –  आमाशय में स्रावित होने वाले पाचक रस भोजन का पाचन करता है, हाइड्रोक्लोरिक अम्ल निष्क्रिय पेप्सिनोजेन को सक्रिय पेप्सिन नामक एंजाइम में बदल देता है यह भोजन के प्रोटीन को पेप्टॉन में बदल देता है। आमाशय में प्रोटीन के अतिरिक्त वसा का भी पाचन कर वसा को वसा अम्ल तथा ग्लाइसरॉल बनता है। 


7. श्वसन एवम् श्वसोच्छवास में क्या अंतर है?

उतर – श्वसन एवम् श्वसोच्छवास में अंतर निम्न है - 

(i) श्वसन एक जैव रासायनिक क्रिया है। जबकि श्वसोच्छवास एक भौतिक प्रक्रिया है ।

(ii) श्वसन रासायनिक क्रियाएं होती हैं जिनमें ऑक्सीजन भोजन से क्रिया करती है। जबकि श्वसोच्छवास में केवल गैसों का आदान प्रदान होता है।


8. रक्त और लासिका में अंतर लिखें ।

उतर – रक्त और लासिका में अंतर निम्न है-

(i) रक्त लाल रंग का होता है जबकि लसीका रंगहीन या हल्के पीले रंग का होता है।

(ii) रक्त में हिमोग्लोबिन होता है जबकि लसीका में हिमोग्लोबिन नहीं होता है।

(iii) रक्त में लाल रक्त कणिकाएं , श्वेत रक्त कणिकाएं और रुधिर पट्टीकाणु होते हैं जबकि लसीका में कोई कणिकाएं नहीं होती है।

(iv) रक्त हृदय के अंगो तक बहता है और वापस आता है। जबकि लसीका केवल एक ही दिशा में बहता है अर्थात उत्तकों से हृदय की ओर बहता है।


9. नर तथा मादा जनन हार्मोन के नाम लिखें।

उतर –  नर जनन हार्मोन का नाम शुक्राणु है जबकि मादा जनन हार्मोन का नाम अंडाणु है। योनि संभोग के समय वीर्य के साथ शुक्राणु मादा जननांग में पहुंचता है वहां मादा के अंडाणु से निकलकर निषेचित होती है।


10. दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार के होते हैं? इसका निवारण कैसे किया जाता है?

उतर – जीन व्यक्तियों के नेत्र में प्रतिबिंब रेटीना पर नहीं बनता है, उनके लिय कहा जाता है कि उन्हें दृष्टि दोष है। दृष्टि दोष निम्नलिखित होते हैं - 

(i) निकट दृष्टि (ii) दूर दृष्टि (iii) अबिंदूकता (iv) जरा दूर दर्शिता 

(i) निकट दृष्टि - निकट दृष्टि दोष युक्त कोई व्यक्ति निकट रखी वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकते हैं परंतु दूर रख वस्तुओं को वह सुस्पष्ट नहीं देख पाता है। ऐसे दोषयुक नेत्र में रखी वस्तु का प्रतिबिंब रेटीना पर न बनकर रेटीना में सामने बनता है।

कारण - इस दोष के होने का मुख्य कारण निम्नलिखित है - (i) नेत्र गोलक का लंबा हो जाना अर्थात नेत्र लेंस और रेटीना के बीच दूरी बढ़ जाना तथा (ii) नेत्र लेंस का अवश्यकता से अधिक मोटी हो जाना जिसके फलस्वरूप उसकी फोकस दूरी का कम हो जाना।

उपचार - निकट दृष्टिदोष को दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी के अवतल लेंस (अपसारी लेंस) के चश्में का उपयोग किया जाता है। अवतल लेंस दूरस्थ वस्तु से आनेवाली समांतर किरणों को इतना अपसारित कर देता है कि दूरस्थ वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटीना पर बन जाता है।

(ii) दूर-दृष्टि दोष -  दूर-दृष्टि दोष युक्त कोई व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकता है परन्तु निकट रखी वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाता है। इस स्थिति में प्रतिबिंब रेटीना के पीछे बनता है।

कारण - इस दोष के होने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं - (i) नेत्र गोलक का छोटा हो जाना अर्थात नेत्र लेंस और रेटीना की बीच की दूरी का कम हो जाना तथा (ii) नेत्र लेंस का अवश्यकता से अधिक पतला हो जाना जिससे उसकी फोकस दूरी का बढ़ जाना।

उपचार -  दूर-दृष्टि दोष को दूर करने के लिए उचित फोकस दूरी के उतल लेंस (अभिसारी लेंस) के चश्में का उपयोग किया जाता है। निकट बिंदु पर रखी वस्तु से आने वाली किरणों को इतना अभिसारित कर देता है है कि उस वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिंब रेटीना पर बनता है।


11. प्रायोगिक विवरण द्वारा बताएं की प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है।

उतर –  जलीय पौधा हाइड्रिला की कुछ टहनियां तोड़कर उन्हें4 जल से भरे एक बीकर में कीप के चित्र की भांति रखा। कीप के ऊपर एक परखनली को जल से भरकर सावधानीपूर्वक उल्टा रख दिया। इस पूरे समायोजन को धूप में रखा। हम पाएंगे कि पत्तियों के पास से गैस के बुलबुले उठते है जो परखनली में जाते हैं। परखनली के जल का स्तर नीचे गिरता जाता है। परखनली की गैस का परीक्षण किया। यह ऑक्सीजन है।



Group B


1. ऑक्सीन है -

उतर – एक हार्मोन


2.  मानव मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है - 

उतर –  शुक्रवाहिक


3. परागकोष में होता है -

उतर –  परागकण


4. स्वपोशी पोषण के लिए आवश्यक है -

उतर – कार्बन डाइऑक्साइड, क्लोरोफिल, जल और सूर्य प्रकाश 


5. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है- 

उतर – लिवर


6. पादप हार्मोन का उदाहरण है - 

उतर – ऑक्सीन





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ