Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2016 (1st shift)

 

BSEB Biology Question Paper Solution in Hindi 2016


BSEB First Sitting (प्रथम पाली ) Question Paper 'Solution in Hindi 2016

Bihar board class 10 science (Biology) question paper 2016 pdf

दोस्तों, आपको इस ब्लॉग में बिहार बोर्ड एग्जाम 2016 (प्रथम पाली ) में  पूछे गए सारे प्रश्न के उत्तर दिए गयें हैं|
Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2016 (1st shift) image


Group A

1. अमीबा का पाचन कैसे होता है?

उत्तर –अमीबा का पाचन भोजन रसधानी में एंजाइमों के द्वारा होता है।


2. कोकरोच (तिलचट्ट) का श्वसन अंग क्या है?

उत्तर –ट्रैकिया 


3. कोशिका में पावर हाउस किसे कहते हैं?

उत्तर –माइटोकांड्रिया 


4. रक्तचाप की माप किस उपकरण के द्वारा की जाती है।

उत्तर – स्फिग्मो-मैनोमीटर 


5. आनुवांशिकी का पिता किसे माना जाता है?

उतर – ग्रेगर जॉन मेंडल


6. प्रतिरोध क्या है? इसका S.I मात्रक लिखें।

उत्तर –प्रतिरोध- चालक पदार्थ का वह गुण जो उस पदार्थ से होकर प्रवाहित होने वाला विद्युत धारा का विरोध करता है, प्रतिरोध कहलाता है। इसे प्रायः R अक्षर से सूचित किया जाता है। इसका S.I मात्रक ओम होता है।


7. दृष्टि दोष क्या है? यह कितने प्रकार का होता है?

उत्तर –जिन व्यक्तियों के नेत्र में प्रतिबिम्ब रेटीना पर नहीं बनता है, उनके लिय कहा जाता है की उन्हे दृष्टि दोष है। दृष्टि दोष निम्नलिखित प्रकार के होते हैं- 

(i) निकट दृष्टि दोष (ii) दूर दृष्टि दोष ( iii) अबिंदुकता (iv) जरा - दूरदर्शिता 


8. आयोडिन की कमी से कौन सी बीमारी होती है तथा कैसे?

उत्तर – आयोडिन की कमी से गोइटर ( घेघा) नामक बीमारी होती है। आयोडिन की कमी होने के कारण गर्दन धीरे -धीरे मोटा होता जाता है।


9. पौधों में गैस का आदान-प्रदान कैसे होता है?

उत्तर – एक कोशिकीय एवम् सरल जीवों में गैसों के आदान-प्रदान हेतू खास अंग नहीं होते, क्योंकि इनका सारा शरीर पर्यावरण के संपर्क में रहता है। लेकिन बहुकोशिकीय एवम् जटिल जीवों की सारी कोशिकाएं अपने पर्यावरण के सीधे संपर्क में नहीं रह पाती। इन बहुकोशिकाओं वाले जीव में गैसों के आदान-प्रदान हेतु परिवहन तंत्र के द्वारा होता है।


10. पित्त क्या है? मनुष्य के पाचन में इसका क्या महत्व है?

उत्तर – पित्त गाढ़ा एवम् हरा रंग का क्षारीय द्रव है जो आमाशय से ग्रहणी में आए अम्लीय काईम की अम्लीयता को नष्ट कर उसे क्षारीय बनता है। ताकि अग्न्यशयी रस के एंजाइम उस पर क्रिया कर सके। पित्त के लवणों की सहायता से भोजन के वसा का विखंडन तथा पायसीकरण होता है ताकि वसा को तोड़नेवाले एंजाइम उसपर आसानी से क्रिया कर सके । इस प्रकार पित्त पाचन में महत्वपूर्ण सहायक होता है।


11. उत्सर्जन क्या है? मानव में इसके दो प्रमुख अंगो के नाम लिखें।

उत्तर –सजीवों के शरीर से उपापचय के समय बने हुए या विमुक्त हुए ठोस, द्रव अथवा गैसीय अपशिष्टों को जीवधारी के शरीर से बाहर निकालने या त्यागने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं। जैसे - कार्बन डाइऑक्साइड गैस का निष्कासन, पसीना, मल-मूत्र इत्यादि उत्सर्जी पदार्थ है। मानव के उत्सर्जी अंग, मल - मूत्र द्वारा, श्वसन अंग इत्यादि है।


12. मानव मस्तिष्क का एक स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएं।

अथवा, मानव नेफ्रॉन का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाएं।

उत्तर –  मानव मस्तिष्क  का चित्र खुद से  भारती भवन का पुस्तक देखकर बनाएं 

            नेफ्रोन का  का चित्र खुद से  भारती भवन का पुस्तक देखकर बनाएं 


Group B 


1. श्वसन किस प्रकार की रसायनिक अभिक्रिया है?

उत्तर –उपचयन


2. कूटपाद किसमे पाया जाता है?

उत्तर –अमीबा


3. पुष्पी पौधों में लैंगिक जनन होता है?

उत्तर – फूलों द्वारा 


4. निम्न में कौन उत्सर्जी अंग है?

उत्तर –वृक्क 


5. शुक्राणु बनता है?

उत्तर –वृषण में


6. निम्न में3 कौन प्राकृतिक संसाधन नहीं है?

उत्तर –जीवधारी


7. इंसुलिन की कमी से होता है?

उत्तर –मधुमेह

 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ