Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2017 (2nd shift)

 

 BSEB Biology Question Paper Solution in Hindi 2017


BSEB Second Sitting (द्वितीय पाली ) Question Paper 'Solution in Hindi 2017

Bihar board class 10 science (Biology) question paper 2017 pdf

दोस्तों, आपको इस ब्लॉग में बिहार बोर्ड एग्जाम 2017 (द्वितीय पाली ) में  पूछे गए सारे प्रश्न के उत्तर दिए गयें हैं|
Bihar Board Class 10 Science (Biology) Question Paper Solution in Hindi 2017 (2nd shift) image


Group A



1. विटामिन A की कमी से होने वाले का नाम लिखें।

उत्तर –रतौंधी रोग।


2. ऑक्सिजन की उपस्थिति में होने वाले श्वसन क्रिया को क्या कहते हैं?

उत्तर –वायवी श्वसन।


3. मानव में दो उत्सर्जी पदार्थ का नाम लिखें।

उत्तर –मल मूत्र एवम् पसीना।


4. पारितंत्र में अपघटकों की भूमिका बताएं।

उत्तर –सभी घटक एक दूसरे से संतुलन स्थापित कर जुड़े रहते हैं


5. अमीबा में गति किस भाग से होती है?

उत्तर –अमीबा में गति उसके कूटपाद द्वारा होता है।


6. परिसंचरण तंत्र से आप क्या समझते हैं?

उत्तर –रक्त, हृदय तथा रक्त वाहिनियां मिलकर रक्त परिवहन तंत्र या परिसंचरण तंत्र का निर्माण करते हैं जो उच्च श्रेणी के जंतुओं का परिवहन तंत्र है जो ऑक्सीजन,  कार्बन डाइऑक्साइड पोषक तत्वों, हार्मोन, उत्सर्जी पदार्थों या अन्य उपापचयी क्रियाओं के फलस्वरूप उत्पन्न विभिन्न पदार्थों को शरीर के एक भाग से दूसरे भाग में ले जाती है।


7. विशमपोषि  पोषण से आप क्या समझते हैं?

उत्तर –विशमपोषि पोषण वह प्रक्रिया है जिसमें से ग्रहण करते हैं, विशमपोषि जीव कहलाते हैं। जैसे - युग्लीना  को छोड़कर सभी जंतु, अमरबेल, जीवाणु, कवक आदि।


8. मुकुलन क्या है?

उत्तर –मुकुलन एक प्रकार का अलैंगिक जनन है जो जनन के शरीर के धरातल से कालिकका फूटने या प्रवर्ध निकलने के फलस्वरूप संपन्न होता है। एक कोशिकिय जीव जैसे यीस्ट में सर्वप्रथम शरीर या कोशिका के ऊपर किसी भी भाग से एक या एक से ज्यादा कंदरूपी उभार निकलता है जिसे मुकुल या बड कहते हैं। इसके साथ केंद्रक विभाजित होकर दो केंद्रकों का निर्माण कर, एक केंद्रक मुकुल में पहुंच कर, केंद्रक युक्त मुकुल जनन के शरीर से अलग होकर नए जीव का निर्माण करता है।


9. उत्पादक से आप क्या समझते हैं?

उत्तर –हरे पौधे जैसे घास, पेड़ इत्यादि जीव प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। ये सूर्य की प्रकाश ऊर्जा को विकिरण ऊर्जा के रूप में ग्रहण कर क्लोरोफिल की उपस्थिति में रसायनिक स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है, कार्बोनिक यौगिक (कार्बोहाइड्रेट) के रूप के में हरे पौधों के उत्तकों में संचित रहता है । इस प्रकार हरे पौधे उत्पादक हुए तथा प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में सह-उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन निकलता है, जिसका उपयोग समस्त जीवों के दद्वारा श्वसन के लिए होता है। 


10. रक्त क्या है? इसके घटकों का वर्णन करें।

उत्तर –रक्त एक तरल संयोजी उत्तक है जो लाल रंग का एक गाढ़ा क्षारीय (PH = 7.4) है जो रक्त वाहिनियों तथा हृदय में प्रवाहित होता है। यह अपने प्रवाह के दौरान शरीर के सभी उत्तकों का संयोजन करता है। रक्त के दो घटक होते हैं। (i) तरल भाग जो प्लाज्मा या प्लाविका कहलाती है (ii) ठोस भाग जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं (RBC), श्वेत रक्त कोशिकाएं (WBC) तथा रक्त पट्टीकाणु होते हैं ।

     प्लाज्मा एक हल्के पीले रंग का चिपचिपा द्रव है जो रक्त का 55% होता है जिसमें 90% जल, 7% प्रोटीन, 0.9% अकार्बोनिक लवण, 0.18% ग्लूकोज, 0.5% वसा तथा शेष अन्य कार्बनिक पदार्थ होते हैं।

लाल रक्त कोशिका में एक विशेष प्रकार का प्रोटीन वर्णक हिमोग्लोबिन पाया जाता है जिसके कारण रक्त का रंग लाल होता है। यह ऑक्सीजन का वाहक होता है। 

श्वेत रक्त कोशिकाएं रंगहीन और अनियमित आकार के न्यूक्लियस युक्त होते हैं। यह लेल रक्त कोशिका से अत्यंत से कम होता है।

रक्त पट्टीकाणु को रक्त बिम्बाणु या थ्रोंबोसाइट्स भी कहते हैं। ये रक्त थक्का बनने में सहायक होते हैं।



Group B


1. रक्त का थक्का बनने में सहायक होता है-

उत्तर –रक्त बिम्बाणु 


2. वृक्क की संरचनात्मक एवम् क्रियात्मक ईकाई को क्या कहते हैं?

उत्तर –नेफ्रॉन 


3. एक कोशिकीय शैवाल में जल का परिवहन कैसे होता है?

उत्तर – विसरण 


4. मस्तिष्क उतरदायी है - 

उत्तर –सोचने के लिए, हृदय स्पन्दन तथा शारीरिक संतुलन ।


5. परागकोष में होता है -

उत्तर –परागकण


6. एक वयस्क मनुष्य के कितने दांत होते हैं।

उत्तर –32








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ